राज्यसभा में भाजपा को यूपी से लगेगा झटका? कितनी सीटें जीत सकती है, पूरा नंबर गेम
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- राज्यसभा की 11 सीटों के चुनाव और एक सीट के उपचुनाव की घोषणा के बाद अब राजनीतिक रस्साकशी और उम्मीदवारी की दावेदारी शुरू हो गई है। इन चुनावों में यूपी की 10 सीटों के लिए होने वाला चुनाव काफी अहम है। नंबर गेम की बात करें तो इनमें भाजपा की आठ सीटें बरकरार रह सकती हैं। वहीं सपा को एक सीट के लाभ के साथ 2 सीटें मिल सकती हैं। इधर बसपा की खाली हो रही सीट वापस नहीं आएगी और उच्च सदन में पार्टी प्रतिनिधित्व खत्म हो जाएगा। आयोग ने यूपी की दस सीटों के साथ उत्तराखंड की एक सीट के लिए भी चुनाव की घोषणा की है। बंगाल की एक सीट के लिए उपचुनाव भी होगा। इससे पहले चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होंगे। चुनाव आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.