नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी की आधिकारिक स्थिति में बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के किए गए बदलावों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने राज्यसभा के महासचिव को पत्र लिखकर इस एकतरफा कार्रवाई पर सफाई मांगी है। संजय सिंह ने सवाल किया कि यह बदलाव किस आधार पर, किस सक्षम अधिकारी के आदेश से और किस तारीख को किया गया। उन्होंने इस प्रक्रिया को नियमों का उल्लंघन बताते हुए जांच की मांग की है। संजय सिंह ने कहा कि बिना उचित प्रक्रिया के किए गए ऐसे बदलाव सांसदों के अधिकारों पर असर डालते हैं इसलिए सचिवालय को तुरंत लिखित जवाब देना चाहिए।पार्टी की स्थिति में एकतरफा बदलाव के आरोप AAP के राज्यसभा सांसद और संसदीय दल के नेता संजय सिंह ने राज्यसभा के रिकॉर्ड में आम आदमी पार्टी की आधिकारिक स्थिति में अनधिकृत और एकतरफा बदलाव के आर...