पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया। बिहार एनडीए के पांचों राज्यसभा उम्मीदवार के राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए घटक दल के तीन राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा से नितिन नवीन, जदयू से बिहार विकास पुरुष नीतीश कुमार एवं रालोसपा से उपेन्द्र कुशवाहा का राज्यसभा सांसद के रूप में चुना जाना,यह पूरे प्रदेश और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि एक योग्य, अनुभवी और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को देश की सर्वोच्च संसद के उच्च सदन में सेवा करने का अवसर मिला है। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका अनुभव, दूरदर्शिता और जनहित के प्रति समर्पण निश्चित रूप से देश और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास, आमजन की ...