नई दिल्ली, जून 1 -- राज्यसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है। 25 राज्यसभा सीटों के लिए यह मतदान 18 जून को होने वाला है। इसमें जहां एक तरफ भाजपा राज्यसभा में अपनी ताकत बढ़ाने पर जोर दे रही है। वहीं, कांग्रेस की नजरें पर भी इस चुनाव पर होंगी। हालांकि उसके लिए काफी टेंशन भी हैं। इस चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हो चुकी है। बताया जाता है कि इस बैठक में अन्य मामलों के साथ-साथ राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है। उच्च सदन में संख्याबल पर नजरभाजपा नीत एनडीए को भरोसा है कि वह इस राज्यसभा चुनाव में अपनी सीटों का आंकड़ा 150 के ऊपर ले जाने में सफल रहेगी। इसके साथ ही वह उच्च सदन में दो-तिहाई बहुमत के करीब पहुंच जाएगी। फिलहाल राज्यसभा में भाजपा...