पटना, मार्च 16 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी पांचों उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जाहिर की और उन्हें कहा कि सुशासन और विकास की जीत है। उन्होंने सोमवार को जारी बयान में कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और न्याय के साथ विकास के नीति की जीत है। उन्होंने एनडीए के सभी विधायकों का आभार जताते हुए कहा कि सभी ने एकजुट होकर उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों ने अपनी पार्टी, एनडीए, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए वोट किया है। यह उनके एनडीए के प्रति समर्पण और बिहार के विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.