नई दिल्ली, जुलाई 20 -- नीट पेपरलीक को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का मुद्दा सोमवार को राज्यसभा में उठा। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यवाही शुरू होते ही इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों का दमन करने की कोशिश कर रही है। खरगे ने कहा कि नीट मामला लाखों बच्चों के भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आज हजारों बच्चे जंतर-मंतर पर आए हैं, वहां लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें दबाने और कुचलने का प्रयास कर रही है। खरगे अभी इस मुद्दे पर बोल ही रहे थे कि हंगामा शुरू हो गया। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी। 12 बजे सदन दोबारा शुरू हुआ लेकिन जबरदस्त विरोध के चलते 12:50 बजे तक के लिए स्थगन हुआ। इसके बाद भी सदन नहीं चला और दो बजे तक स्थगन...