नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में विपक्ष ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध से मध्य-पूर्व देशों में बढ़ते संकट पर तल्ख तेवर दिखाए। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऊर्जा सुरक्षा की आशंकाओं का हवाला देते हुए इसपर तुरंत चर्चा कराने की मांग की। इस पर नेता सदन जेपी नड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि आप लोग आराजकता मत फैलाइए। नड्डा ने तो यहां तक कह दिया कि विपक्ष चर्चा करने के बजाय हुड़दंग करना चाहता है। इनकी रुचि हमेशा इन चीजों में ही रही है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद खरगे ने ऊर्जा सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि युद्ध के चलते मध्य-पूर्व देशों में ताजा हालात का असर अब हमारे देश पर भी पड़ रहा है। वहां तेजी से बदल रही जियो पॉलिटिकल की स्थिति का असर भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। भारत अपने क्रूड ऑयल की 55 फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.