राज्यसभा में कांग्रेस की भी बढ़ी सीटें, अब कितनी हो गईं? भाजपा से तो बहुत पीछे
नई दिल्ली, जून 20 -- 18 जून को 10 राज्यों की 24 सीटों पर संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव के बाद उच्च सदन यानी राज्यसभा के सियासी समीकरण पूरी तरह से स्पष्ट हो गए हैं। इन चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सदन में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस (INC) का आंकड़ा और सिकुड़ गया है। हालांकि इन चुनावों के बाद कांग्रेस को 3 सीटों की मामूली बढ़त जरूर मिली है। कांग्रेस की पहले 27 सीटें थीं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्यसभा में अब कांग्रेस के पास 30 सीटें हो गई हैं, जबकि भाजपा 116 सीटों के साथ सदन की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। दोनों राष्ट्रीय दलों के बीच अब 86 सीटों का विशाल अंतर हो गया है। ताजा चुनावों में क्रॉस-वोटिंग और निर्विरोध निर्वाचन के चलते भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.