नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले के मुद्दे पर गुरूवार को राज्यसभा में विपक्ष ने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करने का प्रयास किया। विपक्षी दलों ने इस घटना के लिए जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा खत्म किए जाने को जिम्मेदार बताया। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अब्दुल्ला पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा खत्म होने के कारण उनकी सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पहले सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था राज्य सरकार के पास थी, तब इस तरह की घटना नहीं हो सकती थी। खरगे ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर की ऐसी स्थिति इस...