मथुरा, मार्च 28 -- राज्यसभा सदस्य चौ. तेजवीर सिंह ने राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान निजि स्कूलों में हो रही बेतहाशा फीस वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए सरकार से इस पर अंकुश लगाने की मांग की। चौ. तेजवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार सुधार किए गए हैं। इसके लिए उनको धन्यवाद है। उन्होंने सरकार का शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इस तरह की अनियंत्रित फीस वृद्धि न केवल अभिभावकों का शोषण है, बल्कि यह सामाजिक असमानता को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वृद्धि का विरोध किया। राज्यसभा सदस्य ने इस गंभीर विषय पर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि देशभर में निजी स्कूल अभिभावकों से ट्यूशन फीस के अलावा ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.