प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- प्रतापगढ़। शहर स्थित स्टेडियम के विस्तारीकरण एवं भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मांग उठाई। उन्होंने विशेष सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा है। अमर पाल मौर्य ने बताया कि जिले का स्टेडियम बेहद छोटा है। सैंकड़ों खिलाड़ियों को दिक्कत होती है। इसके अलावा वहां आने जाना रास्ता सुगम नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का विस्तार होने के बाद जिले के खिलाड़ियों को लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नहीं जाना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.