नई दिल्ली, मार्च 3 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य बनेंगे। पार्टी ने नितिन नवीन को उनके गृह राज्य बिहार से लाने का फैसला किया है। राज्यसभा चुनाव के लिए छह राज्यों में नौ उम्मीदवारों की पहली सूची में भाजपा ने नितिन नवीन के साथ पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख नेता राहुल सिन्हा, ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष मनमोहन सामल को भी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पहली सूची में केवल एक मौजूदा सांसद सुजीत कुमार को ओडिशा से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अधिकांश सांसद जिनका कार्यकाल समाप्त हुआ है, उनको इस बार टिकट नहीं दिया गया है। 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव की नामांकन की आखिरी तारीख पांच मार्च है। इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण बिहार की 5 सीटें हैं। भाजपा ने अपने हिस्से की दो सीटों पर पार्टी के ...