पटना, अप्रैल 10 -- राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के राष्ट्रपति द्वारा सांसद बनाए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पार्टी का कहना है कि अगर उन्हें राज्यसभा भेजना ही था तो भारतीय जनता पार्टी से भेज देते, हरिवंश के नाम पर किसी कलाकार की सीट क्यों खा ली। दरअसल, हरिवंश को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बतौर राज्यसभा का सदस्य मनोनित किया है। वह तीसरी बार संसद के उच्च सदन के सदस्य बनाए गए हैं। इससे पहले दो बार वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) से दो बार राज्यसभा सांसद बने थे। इस बार जेडीयू से उनकी जगह नीतीश खुद सांसद बने हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पेनलिस्ट सुरेंद्र राजपूत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि शायद ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई व्य...