आरा, मार्च 16 -- -बिहार नवनिर्माण अभिया के तहत आरा पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार आरा। बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को आरा पहुंचे। यहां धनुपरा स्थित रॉयल विजन क्लब रिसोर्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हर बार कुछ लोग बिहार से राज्यसभा में जाते हैं। बावजूद बिहार के लोगों की स्थिति नहीं बदलती। जो चुन कर जाते हैं, वे बिहार में एक ट्रेन को स्टॉपेज तक नहीं करवा पाते हैं। चौंकाने वाला था विस चुनाव का नतीजा पिछले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नतीजा बहुत ही चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि दस-दस हजार रुपये देकर 202 सीटें जीतने के बाद भी नीतीश कुमार तीन महीने...