हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 15 -- राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक होगी। 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। कल मतदान से पहले आज एनडीए की होने वाली यह बैठक काफी अहम है। इस बैठक में अंतिम रणनीति पर मुहर लगा दी जाएगी। इस बैठक के जरिए एनडीए अपनी ताकत दिखाएगा। कहा जा रहा है कि इस बैठक में एक-एक विधायक को यह भी बताया जाएगा कि वो एनडीए के किस कैंडिडेट को वोट करेंगे। अगर सभी 243 विधायक वोट करते हैं तो जीत के लिए करीब 41 वोट लाने होंगे। इससे पहले एनडीए ने शनिवार को भी जीत की रणनीति बनाने को लेकर अपनी गतिविधियां तेज रखीं। जहां सभी सहयोगी दलों ने अपने-अपने विधायकों को पटना नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है, वहीं एनडीए विधायकों की बैठकों का दौर भी जारी है। पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.