पटना, मार्च 9 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने से पहले वो काम करने जा रहे हैं, जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। मंगलवार को वे फिर से समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान वे मुख्यतः कोसी और सीमांचल क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं। अगले 5 दिन वे 10 जिलों में जाकर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इस दौरान उनके साथ संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहेंगे। नीतीश ने बीते 5 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था। उनके सांसद बनने के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार 10 मार्च को सुपौल एवं मधेपुरा जिले की यात्रा करेंगे। यहां वे वहां विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद 11 मार्च को किशनगंज और अररिया, 12 मार्च को कटिहार और पूर्णिया, 13 मार्च को सहरसा और खगड...