पटना, मार्च 10 -- बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में महागठबंधन के नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई है। लेकिन राज्यसभा चुनाव से पहले राजद ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से दूरी बना ली है। AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने साफ किया है कि इस बैठक में उनकी पार्टी को शामिल होने का कोई आमंत्रण नहीं है। दरअसल एआईएमआईएम ने कुछ वक्त पहले ही यह मांग की थी कि राजद इस चुनाव में उनके उम्मीदवार को समर्थन दे। लेकिन उसके बाद तेजस्वी यादव ने भी राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया था और उनके उम्मीदवार ने अपना नामांकन भी कर दिया है। जिसके बाद अब राजद और AIMIM के बीच बढ़ी दूरियां नजर आने लगी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...