राज्यसभा चुनाव में BJP की 'तीसरी चाल' से कांग्रेस इतनी बेहाल; 'कैद' किए जाएंगे विधायक
भोपाल, जून 9 -- मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'तीसरी चाल' से कांग्रेस बेहद चिंतित हो गई है। एक दिन पहले तक सभी विधायकों को एकजुट बताती रही कांग्रेस को अब उनकी वफादारी पर पूरा यकीन नहीं रहा। यही वजह है कि पार्टी अपने विधायकों को मध्य प्रदेश से कर्नाटक शिफ्ट कर रही है। आज दोपहर सभी विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से कर्नाटक ले जाया जाएगा। सभी विधायकों को बेंगलुरु में किसी होटल या रिजॉर्ट में रखने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि उनके पास फोन भी नहीं होगा। पार्टी नहीं चाहती कि राज्यसभा चुनाव के दिन तक इनका संपर्क किसी से हो। 18 जून को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दिन ही इन्हें वापस लाया जाएगा। तब तक विधायक बाहरी संपर्क से दूर, एक तरह से 'कैद' में ही रखे जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.