पटना, फरवरी 26 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। मजबूती से चुनाव जीतने जा रहे हैं। उम्मीदवारों के चयन पर तेजस्वी ने कहा कि राजद की ओर से प्रत्याशियों के नामों पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार कुछ ही दिनों में तय कर दिए जाएंगे कि कौन-कौन होंगे। पार्टी वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर नामों पर मुहर लगाएगी। संख्या बल की कमी को तेजस्वी ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि महागठबंधन के पास सदन में अपनी सीटों को सुरक्षित करने के लिए जरूरी आंकड़े मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार तेजस्वी की एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान से भी मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं की...