हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 16 -- Rajyasabha Chunav 2026: राजद प्रत्याशी को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के समर्थन से बिहार में सोमवार को राज्यसभा की रिक्त पांच सीटों पर होने वाला चुनाव रोचक हो गया है। बिहार विधानसभा में सदस्यों की संख्या के मुताबिक हर सीट पर जीत के लिए 41 विधायकों का मत चाहिए। संख्या बल के मुताबिक चार सीटों पर एनडीए की जीत तय है। पांचवीं सीट पर एनडीए को जीत के लिए 3 विधायकों की क्रास वोटिंग का इंतजार रहेगा। जबकि, राजद प्रत्याशी को 6 और वोट की दरकार है। एमआईएम के समर्थन की घोषणा के बाद राजद प्रत्याशी अमरेन्द्रधारी सिंह की जीत के आसार भी बढ़ गए हैं। यदि राजद, कांग्रेस, माले, सीपीएम, आईआईपी, बसपा और एआईएमआईएम के सभी विधायक महागठबंधन के पक्ष में रहे तो यह मुमकिन हो जाएगा। यदि इनमें से कोई तीन विधायक भी छिटके तो पांचवीं सीट एनडीए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.