पटना, मार्च 2 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करेंगे तो उनको यहां भी विधानसभा चुनाव की तरह हार झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की सभी पांच सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी। यह मायने नहीं रखता कि उन सीटों पर एनडीए के किस दल से कौन उम्मीदवार खड़ा होंगे। वे सोमवार को लोजपा (रा) के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की तरफ से आयोजित होली मिलन समारोह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक दल के नेता राजू तिवारी सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। चिराग ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज कई देश युद्ध का सामना कर रहे हैं। इस मौके पर कामना करता हूं कि विश्व भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.