पटना, मार्च 1 -- राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार चयन के लिए राजद ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को अधिकृत किया है। रविवार को शाम सात बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड में सबसे पहले राजद संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसके आधा घंटे बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की जिम्मेदारी सौंप दी। पार्टी के प्रत्याशी 5 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के लिए राजद की ओर से प्रबल दावेदारों में राज्यसभा सदस्य रह चुके प्रेमचंद गुप्ता सबसे आगे हैं। हालांकि पार्टी ने अभी तक किसी भी नेता की उम्मीदवारी के लिए स्पष्...