राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
गोड्डा, जून 20 -- महागामा, एक प्रतिनिधि । झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर महागामा विधानसभा क्षेत्र के हनवारा मंडल अंतर्गत नयानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। जीत की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। यह भी पढ़ें- नाथवानी के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा ने दी बधाईभाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हनवारा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि परिमल नाथवानी की जीत झारखंड के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव और दूरदर्शी सोच का लाभ राज्य को मिलेगा। हमें विश्वास है कि वे राज्यसभा में झारखंड की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.