राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत पर पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने दी बधाई
बोकारो, जून 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित एनडीए प्रत्याशी परिमल नाथवानी की शानदार जीत पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, पार्टी के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व की कुशल संगठनात्मक क्षमता तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की विकासोन्मुखी सोच का प्रमाण है। बिरंची नारायण ने कहा कि परिमल नाथवानी के व्यापक संसदीय अनुभव का लाभ झारखंड को मिलेगा और राज्य के औद्योगिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नाथवानी राज्यसभा में झारखंड की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- झारखंड RS चुनाव में किसने की क्रॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.