राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट भी उतारेंगे अखिलेश, रामगोपाल समेत ये नाम हैं चर्चा में
विशेष संवाददाता, सितम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के होने वाले चुनावों में भाजपा अपने दम पर जहां 7 सीटें जीतने की स्थिति में है वहीं समाजवादी पार्टी भी दो सीटें आसानी से जीत सकती है लेकिन अखिलेश यादव, मैदान में तीसरा उम्मीदवार उतारकर सरप्राइज दे सकते हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायकों से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। इसमें प्रो. रामगोपाल यादव के नाम पर सबसे पहले चर्चा हुई। उनको एक बार फिर उम्मीदवार बनाना तय माना जा रहा है। उनके अलावा यूपी के पूर्व मुख्य सचिव और सपा के रणनीतिकार आलोक रंजन के साथ सलीम इकबाल शेरवानी और कुछ दलित नेताओं के नामों पर भी मंथन हुआ। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.