धनबाद, जून 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि भाजपा राज्यसभा चुनाव को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। संख्या बल नहीं होने के बावजूद भाजपा समर्थित प्रत्याशी का नामांकन कराया गया है। भाजपा को पहले से पता है कि उसके पास जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है। इसके बावजूद चुनावी समीकरण को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका राजद विरोध करता है। धनबाद पहुंचे कैलाश यादव ने बुधवार को जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है, जिसे पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाएंगे। यह भी पढ़ें- राजद आज मनाएगा लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन उन्होंने बिहार सरकार पर पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा...