चंडीगढ़, मार्च 13 -- 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के डर से हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को आज हिमाचल प्रदेश के शिमला में शिफ्ट कर दिया गया। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को आशंका है कि उनके विधायकों की खरीद फरोख्त हो सकती है। कांग्रेस विधायक दल की शुक्रवार दोपहर मीटिंग हुई और विधायकों को शिमला ले जाने का फैसला किया गया। विधायक अब 16 मार्च को वोटिंग के दिन चंडीगढ़ आएंगे। विधायकों ने पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर लंच किया और फिर 31 विधायक शिमला के लिए लग्जरी बसों में सवार हो गए। हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी विधायक के साथ शिमला गए। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और अंबाला के सांसद वरुण चौधरी भी साथ रहे। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.