हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 16 -- Rajyasabha Chunav 2026: राज्यसभा चुनाव में हर विधायक वोट करने के बाद अपनी पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि को दिखाएंगे कि उन्होंने किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। इसके बाद ही मतदान वैध माना जाएगा। मतदान कक्ष में हर पार्टी के प्रतिनिधि उपलब्ध रहेंगे। मतदान की तैयारियां विधानसभा के द्वारा पूरी कर ली गईं हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू होगी और शाम चार बजे तक चलेगी। पांच बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके अगले एक घंटे के बाद परिणाम आने के आसार हैं। पहली वरीयता के आधार पर जीत का फैसला नहीं होगा तो दूसरी वरीयता के वोट की गिनती शुरू होगी। दूसरी वरीयता के वोट की गिनती सिर्फ उस सीट के लिए होगी, जिस पर फैसला प्रथम वरीयता के आधार पर नहीं हो सका है। पहली वरीयता के 41 वोट एक सीट पर जीत के लिए आवश्यक है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.