खगडि़या, मार्च 18 -- खगड़िया। नगर संवाददाता बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी उम्मीदवारों की शानदार जीत के बाद राजनीतिक गलियारों में उत्साह का माहौल है। इस जीत पर युवा जदयू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बेहतर रणनीति का परिणाम बताया है। युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी ने कहा कि यह जीत सुशासन, विकास और जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य संसद में बिहार और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी पंकज कुमार सिंह तथा प्रदेश सचिव सोनू अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष वंदना भारती ने भी इसे एनडीए की बड़ी राजनीतिक उपलब्धि बताते हुए सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। वहीं बरैय मुखिया प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.