पटना, मार्च 18 -- बिहार में राज्यसभा चुनाव के मतदान से दूरी बनाने वाले कांग्रेस के तीन विधायकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने तीनों विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है। उनसे 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, मनोहर प्रसाद और सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के वोट नहीं देने से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी एडी सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। आरजेडी विधायक फैसल रहमान भी सोमवार को वोट डालने नहीं पहुंचे थे। बिहार कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव ने बुधवार को कहा कि मतदान के दौरान इन विधायकों से मोबाइल फोन के माध्यम से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने पहले तो कॉल नहीं उठाया, फिर बाद में उनके फोन स्विच ऑफ हो गए थे। बताया जा रहा ...