पटना, मार्च 2 -- बिहार की पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर एनडीए की तैयारी अंतिम दौर में है। भाजपा प्रदेश इकाई ने विभिन्न नामों पर अपनी राय केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रख दी है। केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार भाजपा से उसकी राय पूछी थी। अब फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। मालूम हो कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि पांच मार्च है। ऐसे में पार्टी के पास अब दो दिनों का ही समय बचा है। उधर, जदयू की ओर से भी नाम पर गहन मंथन चल रहा है। राजनीतिक गलियारे में कई नाम चल रहे हैं, पर पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई कुछ नहीं कहा गया है। इस चुनाव में भाजपा और जदयू को दो-दो सीटें मिलनी तय हैं। वहीं, एक सीट को लेकर असमंजस की स्थिति है। एनडीए और महागठबंधन दोनों की नजर पांचवीं सीट पर है। एनडीए पांच प्रत्याशी उतारता है तो ...