पटना, फरवरी 26 -- बिहार में 5 सीटों पर होने वाला राज्यसभा का चुनाव रोचक हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह एनडीए के सामने अपना कैंडिडेट उतारेंगे। तेजस्वी ने यह भी दावा किया है कि उनके (महागठबंधन) के पास पर्याप्त संख्याबल है। ऐसे में अब राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के समय क्रॉस वोटिंग की आशंका बढ़ गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव में जीत का दावा किया। पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम मजबूती से चुनाव जीतने जा रहे हैं। उम्मीदवारों के चयन पर उन्होंने कहा कि आरजेडी की ओर से प्रत्याशियों के नामों पर विचार चल रहा है। तेजस्वी ने बताया कि कुछ ही दिनों में तय कर दिए जाएंगे कि उम्मीदवार कौन...