लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Rajaysabha Chunav: यूपी से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा सोमवार को अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर है। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा के आठ सीटें जीतना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि 403 सदस्यीय विधानसभा में 101 विधायक वाली सपा दो सीटें जीतने की स्थिति में है। सपा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी धनराज नाथवाणी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने तीसरी सीट पर भी दावा करने के संकेत दिए हैं। इससे संभावित क्रॉस वोटिंग को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा में प्रत्याशियों के चयन को लेकर जातीय, महिला और क्षेत्रीय समीकरणों पर मंथन जारी है। पार्टी से जुड़े...