मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांचों प्रत्याशियों की जीत पर नगर विधायक रंजन कुमार सहित भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की। साथ ही विजेताओं को बधाई देते हुए उनके मार्गदर्शन से राज्य की तरक्की की कामना की।नगर विधायक ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा तथा केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की जीत लोकतंत्र की जीत है। वहीं, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान लाल महतो ने सभी प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए विधायकों के प्रति आभार जताया। जबकि भाजपा नेता मनीष कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...