राज्यसभा के लिए सपा तीसरा उम्मीदवार उतारेगी तो BJP का नौवां प्रत्याशी आएगा, केशव प्रसाद का ऐलान
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की राजनीतिक गतिविधियों एवं चुनाव आयोग को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर तीखा हमला किया। केशव प्रसाद ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ें या अलग-अलग, भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्यसभा चुनाव में सपा अगर तीसरा प्रत्याशी उतारेगी तो भाजपा का 9वां प्रत्याशी आएगा। राज्यसभा चुनाव के संबंध में श्री मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ओर से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं और यदि समाजवादी पार्टी तीसरे प्रत्याशी को मैदान में उतारती है तो भाजपा की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.