पटना, फरवरी 27 -- एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से आग्रह किया है कि राज्यसभा चुनाव में हमारी पार्टी को आप समर्थन दें। उन्होंने कहा कि हमने तेजस्वी यादव को बताया कि हमारी पार्टी का कोई नेता राज्यसभा में नहीं है। इसलिए, इस बार यह समर्थन हमारी पार्टी को मिलना चाहिए। अख्तरुल ईमान शुक्रवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। मालूम हो कि उन्होंने गुरुवार को तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...