राज्यसभा की 24 सीटों के लिए हो गया चुनाव का ऐलान, केंद्रीय मंत्री समेत कई दिग्गज हो रहे रिटायर
नई दिल्ली, मई 22 -- राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि 10 राज्यों की कुल 24 सीटों के लिए 18 जून को मतदान करवाया जाएगा। 8 जून तक नामांकन भरा जा सकेगा और 9 जून को नामांकन की जांच होगी। 11 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 18 जून को सुबह 9बजे से 4 बजे तक वोटिंग करवाई जाएगी और शाम को मतगणना की जाएगी। 20 जून तक सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.