पटना, फरवरी 21 -- रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार से राज्यसभा की खाली हो रही सभी पांचों सीटों पर एनडीए की जीत तय है। इन सीटों पर कौन जाएगा, कौन नहीं जाएगा, यह तो एनडीए के घटक दल के नेता ही अंतिम निर्णय लेंगे। शनिवार को वे पार्टी कैंप कार्यालय में रालोमो की तीसरे स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान शुरू करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जो बात हुई है, वह तो है ही। लेकिन अब तो राज्यसभा सीटों के लिए नोटिफिकेशन हो चुका है। इसलिए एनडीए के नेता बैठकर इस पर तय करेंगे। हां, यह तय है कि पांचों सीटें एनडीए के खाते में जायेगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन पांचवीं सीट के लिए उम्मीदवार उतार सकता है, लेकिन जीत तो एनडीए की ही होगी। चुनाव में महागठबंधन ने उम्मीदवार उतारा तो एक्सपोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.