पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार में राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर एनडीए की जीत पर विधायक विजय खेमका ने खुशी जताते हुए इसे एनडीए की एकजुटता और जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताया। उन्होंने एनडीए के केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व सहित सभी विजयी प्रत्याशियों और विधायकों को हार्दिक बधाई दी। विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को विशेष रूप से बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय नेता उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, शिवेश राम को जीत की बधाई दी। विधायक ने कहा कि यह प्रचंड जीत एनडीए की मजबूती, आपसी एकजुटता और बिहार की जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल और विधायक एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। जिसका परिणाम इस चुनाव में स्पष्ट रूप से देखने को म...