रांची, जून 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए मंथन जारी है। कांग्रेस के बाद झामुमो ने भी एक प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की ओर से राज्यसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक बनाए गये भूपेश बघेल और अजय शर्मा शनिवार की दोपहर रांची पहुंचे और प्रदेश नेताओं से बातचीत कर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके आवास पहुंचे। दो घंटे तक चली बैठक में कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने पार्टी आलाकमान की बात और संदेश को सीएम के समक्ष रखा। वहीं, मुख्यमंत्री ने भी झामुमो के विधायकों व कार्यकर्ताओं की इच्छा से उन्हें अवगत कराया। सीएम से वार्ता के बाद पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि महागठबंधन के कोई मिस अंडरस्टैंडिंग नहीं है। महागठबंधन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ रहा है और दोनों सीटें महागठबंधन के प्रत्याशी जीतने जा रहे हैं। अच...