राज्यसभा का बदला नंबरगेम, TMC की टूट के बाद NDA की बढ़ी ताकत; दो तिहाई कितना दूर
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- संसद के 20 जुलाई से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र से पहले राज्यसभा का अंकगणित तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद से पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के लगातार इस्तीफों का असर दोनों सदनों में हुआ है। अब तृणमूल की एक और नेता रुक्मिणी मलिक (कोयल मलिक) ने भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। तृणमूल छोड़ने वाले तीन सांसद गत नौ जुलाई को भाजपा में शामिल हो गए थे और पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल से 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। विधानसभा में भाजपा के संख्या बल को देखते हुए उनकी जीत तय मानी जा रही है। इस बीच कोयल की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.