नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में चुनाव सुधार को लेकर गुरुवार को शुरू हुई चर्चा एक बार फिर सोमवार को शुरू हुई तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। विपक्ष के कई सांसदों ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए और निर्वाचन आयोग को भी कठघरे में खड़ा करने का प्रयास किया। बिहार से राजद के सांसद संजय यादव ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। और किसी भी जीवंत लोकतंत्र की पहचान मतदान से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से तय होती है। उन्होंने कहा, आज देश की चुनावी व्यवस्था कई चुनौतियों से लड़ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, देश में 1952 से अब तक 13 बार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) हुआ है लेकिन बिहार में इस बार एसआईआर में जो अपारदर्शिता देखने को मिली वह कभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.