नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर एक दिन पहले शुरू हुई चर्चा बुधवार को भी जारी रही। चर्चा के दौरान ग्रामीण विकास के आंकड़ों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा गए। दोनों तरफ से गरमागरमी भी देखने को मिली। चर्चा में भाग लेते हुए आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट का केवल 3.6% हिस्सा ही ग्रामीण विकास के लिए आवंटित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। उन्होंने पंजाब के हिस्से का पैसा नहीं देने का आरोप भी केंद्र सरकार पर लगाया। इस पर केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संजय सिंह आप आरोप लगा रहे हैं? मेरा जवाब भी सुनकर जाइएगा। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.