नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में मंगलवार को भी आम बजट पर चर्चा जारी रही। उच्च सदन में हो रही चर्चा में सांसद दलीय आधार पर बंटे नजर आए। विपक्ष ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर जमकर निशाना साधा। रोजगार, आर्थिक असमानता जैसे कई चुभते हुए सवाल विपक्षी सांसदों की ओर से उठाए गए। वहीं, सत्ताधारी दल के सांसदों ने बजट पर सरकार की पीठ थपथपाई। शिवसेना के मिलिंद देवड़ा ने कहा कि वह यह याद दिलाना चाहते हैं कि वर्ष 2024 में निजी निवेश बढ़कर 6.5 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो 2021 की तुलना में 66 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि देश में 12.5 लाख रोजगार का सृजन हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विदेश से और कुछ लोग यहां रहकर भारतीय अर्थव्यवस्था को मृत अर्थव्यवस्था के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि देश की अर्थव्यवस्था मृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.