मधेपुरा, जुलाई 27 -- मधेपुरा, निज संवाददाता । बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब), बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय सेवा शिक्षक महासंघ (फुस्टाब) तथा बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार राज्य विवि कर्मचारी महासंघ की संयुक्त बैठक पटना मे हुई। इसमें बीएनएमयू , मधेपुरा के शिक्षक व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक की अध्यक्षता फुस्टाब के उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव, फुटाब के उपाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिंह (मधेपुरा), दोनों राज्य कर्मचारी महासंघों के नेता द्वय वेंकटेश कुमार एवं राधवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधान पार्षद मदन मोहन झा सहित सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघों एवं कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार व्...