बरेली, जुलाई 24 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता उत्तर रेलवे मुरादाबाद डिवीजन के मुरादाबाद से बरेली जंक्शन के बीच तमाम जगह डाउन लाइन पर मेंटिनेंस कार्य के चलते ब्लॉक लिए गए हैंl जिसके कारण शुक्रवार को मुरादाबाद की ओर से आने वाली राज्यरानी,हिमगिरी सियालदह,अवधव आसाम एक्सप्रेस को डायवर्ट रूट वाया चंदौसी, आंवला, बरेली कैंट होकर निकाला गयाl यह ट्रेनें मुरादाबाद से बरेली के बीच निरस्त रही,जिससे यात्रियों को दिक्कत हुईl तमाम यात्रियों को बरेली से कैंट स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़ने जाना पड़ाl वहीं काफी ट्रेनें गुजरात, असम और बिहार में बारिश के चलते ट्रैक पर पानी भरने के कारण भी अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीl यात्रियों को कई कई घंटे ट्रेनों का इंतजार करना पड़ाl ट्रेनों के लेट होने और डायवर्ट रूट से आने के कारण काफी यात्रियों ने टिकट भी कैंसिल करायेl

हि...