ललितपुर, सितम्बर 1 -- ललितपुर। बिरधा ब्लाक स्थित ग्राम चौकी के परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति गुप्ता अपने कार्यों के लिए राज्य अध्यापक पुरुस्कार के लिए चयनित हुई हैं। आगामी पांच सितंबर को गोरखपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों उनको यह उपलब्धि प्राप्त होगी। बिरधा ब्लाक स्थित ग्राम चौकी के परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बच्चों की शैक्षणिक योग्यता और शैक्षिक माहौल को लेकर बेहद संजीदा रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय को सुंदर बनाने के लिए भी कई अहम कार्य किए। स्मार्ट क्लास बनाकर बच्चों निजी विद्यालयों का अहसास कराया तो वहीं विद्यालय के सौंदर्यीकरण को रंगाई पुताई, वाल पेंटिंग आदि के कार्य कराए। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आयोजित होगा राज्य शिक्षक सम्मान समारोह इसके अलावा हरित वातावरण,...