हरदोई, जून 7 -- हरदोई। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 साल पूरे होने पर 21 जून तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड टोडरपुर की ग्राम पंचायत उमरौली में रात्रि चौपाल लगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने की। रात्रि चौपाल के दौरान राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों से भी अवगत कराया। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने को रात में लगेगी चौपाल ब्लॉक प्रमुख श्याम बाबू त्र...