बांदा, जुलाई 26 -- बांदा। विकास भवन में रविवार को जल शक्तिराज्य मंत्री रामकेश निषाद व चेयरमैन मालती गुप्ता बासू ने 34 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के 34 शिक्षकों को सह-नोडल डॉ. विनीत कुमार त्रिपाठी के सहयोग से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड' दिए गए। डॉ. संतोष कुमार तिवारी,डॉ.अजीत कुमार पांडेय,डॉ.गोविंद दीक्षित,डॉ. विवेक कुमार पांडेय, डॉ.गरिमा द्विवेदी, डॉ.ब्रजेश कुमार गुप्ता आदि शिक्षकों ने कार्ड पाकर खुशी जताई। सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने कहा कि स्वस्थ शिक्षक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला हैं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: जिले के शिक्षकों ...