राज्यमंत्री ने 105 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र
पीलीभीत, मई 19 -- पीलीभीत। बाल विकास विभाग की परियोजना ललौरीखेड़ा, अमरिया व मरौरी के सदर विधानसभा क्षेत्र में नव चयनित ऑगनबाड़ी सहायिकाओं को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाकर सभी नवचयनित सहायिकाओं के चेहरों पर मुस्कान दिख रही थी। नियुक्ति पत्र पाने वालों में ललौरीखेड़ा की 40 अमरिया की 55 व मरौरी सदर की 10 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्राप्त कराये गये। इस मौके पर डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, डीडीओ संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर्व अनुदेशक कल्याण समिति ने गन्ना राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.